पूर्वोत्तर में हालात सामान्य हो गए हैं। असम के बड़े शहर गुवाहाटी में भी हालात सामान्य हो गए हैं, जबकि बुधवार की सुबह 6 बजे से 14 घंटे के लिए डिब्रूगढ़ में लगाए गए कर्फ्यू में ढील दी गई। गुवाहाटी में 11 दिसंबर को नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर कर्फ्यू लगाया गया था। कानून व्यवस्था में सुधार के बाद मंगलवार को कर्फ्यू हटा लिया गया। असम में बुधवार की सुबह हिंसा की कोई ताजा घटना सामने नहीं आई है। पश्चिम बंगाल में भी बुधवार सुबह हिंसा की कोई नई घटना सामने नहीं आई। वहीं दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में धारा -144 लागू है।
पूर्वोत्तर में हालात सामान्य, बंगाल में शांति