बढ़ते प्याज के दामों के बीच चोरी हुई प्याज


नई दिल्ली। पूरे देश में बढ़ते प्याज के दाम के बीच प्याज चोरी की घटना सामने आई है। मुंबई पुलिस  ने दो अभियुक्त को प्याज चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित पर आरोप है कि मुंबई के डोंगरी मॉर्कट से 168 किलो मुंबई चुराई गई है। बता दें कि मुंबई में इस वक्त प्याज के दाम 120 रुपये किलो के आस-पास है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पिछले काफी दिनों से पुलिस इन प्याज चोरी करने वाले आरोपितों की तालश में थी। दो सब्जी व्रिकेताओं ने अपनी दुकान से प्याज चोरी करने करने की शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने छानबीन करना शुरु की। अपनी तलाश में मुंबई पुलिस कामयाब हुई और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। प्याज चोरी करने का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआइ ने जारी कर दिया है।