नई दिल्ली। देश में आए दिन महिलाओं और बच्चियों के साथ बरबर्ता की खबरें सामने आ रही हैं। अब आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के आर अग्रहारम में चार साल की बच्ची का कथित रुप से एक 60 साल के व्यक्ति ने यौन उत्पीड़न किया था। आरोपी फिलहाल फरार हो गया है, हालांकि, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं, देश के दूसरे कोने महाराष्ट्र में भी एक महिला पर एसिड अटैक किया गया है। दरअसल, गोंदिया में कल दो बाइक सवार बदमाशों ने 20 वर्षीय महिला पर एसिड फेंक दिया जिसके बाद वह घायल हो गई। पीड़िता नागपुर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा है। इस मामले में भी केस दर्ज कर लिया गया है।
सामने आए कई और मामले
हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाने की घटना के बाद से देश के कई हिस्सों से इस तरह की वारदाते सामने आई। उन्नाव में रेप के बाद पीड़ित महिला को जला दिया गया। अभी ये मामले शांत भी नहीं हुआ था कि उन्नाव में ही तीन साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश की गई, हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।