राहुल गांधी का कड़ा प्रहार, बोले- 'आतंकी प्रज्ञा ने आतंकी गोडसे को बताया देशभक्त'


नई दिल्ली। भोपाल से लोकसभा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा लोकसभा में बुधवार को दिए गए नाथूराम गोडसे पर बयान से माहौल गर्माया हुआ है। महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर भाजपा भी साध्वी प्रज्ञा पर कार्रवाई कर चुकी है। अब जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट करते हुए उनपर हमला बोला है। राहुल गांधी ने लिखा, 'आतंकी प्रज्ञा ने आतंकी गोडसे को देशभक्त बताया', भारत की संसद के इतिहास में ये एक दुखद दिन है। बता दें कि जैसे ही गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो कांग्रेस की ओर से इस विषय पर काफी हंगामा किया गया। कांग्रेस के सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट भी कर दिया।हालांकि, यहां आपको बता कि पहले भी और अभी भी साध्वी प्रज्ञा अपने बयान पर बचाव करती नजर आ रहीं हैं। उनके द्वारा पहले इसपर सफाई दी जा चुकी है, जहां अब एक बार फिर उन्होंने ट्वीट करते हुए अपने बात रखी। उन्होंने इसे साफ झठ बताया। उन्होंने लिखा, 'कभी-कभी झूठ का बबंडर इतना गहरा होता है कि दिन मे भी रात लगने लगती है, लेकिन सूर्य अपना प्रकाश नहीं खोता पलभर के बबंडर में लोग भ्रमित न हों, सूर्य का प्रकाश स्थाई है। सत्य यही है कि कल मैंने उधम सिंह का अपमान नहीं सहा बस।