कार्टोसैट-3 के सफल लॉन्च पर PM मोदी ने दी बधाई




भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) ने एकबार फिर इतिहास रचा है। इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र के लॉन्च पैड से कार्टोसैट-3 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। इसके साथ ही इसरो ने 13 अमेरिकी नैनो सैटेलाइट का भी सफल लॉन्च किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इसरो की इसरो की इस कामयाबी पर उन्हें बधाई दी है।इसरो प्रमुख के सिवन ने भी इस सफल लॉन्च पर खुशी जताई है। उन्होंने बताया कार्टोसैट-3 उच्चतम रिज़ॉल्यूशन वाला नागरिक उपग्रह है। इसरो ने कुल मिलाकर आज एकसाथ 14 सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण किया है कार्टोसैट-3 सैटेलाइट के जरिए भारत, पाकिस्तान सहित अपने दुश्मन देशों की चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखेगा।पीएम मोदी ने दी इसरो को बधाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने कहा, मैं इसरो टीम को बधाई देता हूं कि अभी तक पीएसएलवी-सी 47 का एक और सफल प्रक्षेपण स्वदेशी कार्टोसैट -3 उपग्रह और संयुक्त राज्य अमेरिका के एक दर्जन से अधिक नैनो उपग्रहों पर किया जा रहा है। उन्नत कार्टोसैट -3 हमारी उच्च संकल्प इमेजिंग क्षमता को बढ़ाएगा। इसरो ने एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया है।