सऊदी अरब में अब बिना संबंध बताए साथ रह सकते हैं महिला और पुरुष


रियाद। सऊदी अरब अपने देश में नियम कानूनों को लेकर कितना सख्त है इसके बारे में तो हम सभी जानते हैं। हालांकि, हाल के दिनों में वहां नियम कानूनों में थोड़ी नरमी भी बर्ती जा रही है। किए कानूनों में बदलाव किया गया है। इसी के साथ सऊदी अरब ने विदेशी पुरुषों और महिलाओं को एक दूसरे के साथ संबंध साबित किए बिना होटल का कमरे किराए पर लेने क अनुमति दे दी है। रूढ़िवादी मुस्लिम देश ने हाल ही में पर्यटक वीजा देने की व्यवस्था शुरू की है उसके बाद ये फैसला लिया गया है। 


ये अनुमति सिर्फ बाहरी महिला और पुरुषों को नहीं दी गई है बल्कि, साऊदी अरब की महिलाओं को कमरा किराए पर लेने की अनुमति है। यह कदम साऊदी में रह रही महिलाओं के लिए  आसानी से यात्रा करने और अविवाहित विदेशी यात्रियों के लिए  खाड़ी राज्य में एक साथ रहने में मदद करेगा। 


सऊदी पर्यटन आयोग और राष्ट्रीय विरासत ने शुक्रवार को अरबी भाषा के समाचार पत्र ओकाज की एक रिपोर्ट के बाद जिसमें कहा गया था कि सभी सऊदी नागरिकों को होटलों में चैक-इन करने से पहले परिवार की आईडी या रिश्ते का प्रूफ दिखाने के लिए कहा जाता था लेकिन विदेशी पर्यटकों के लिए अब ये यह आवश्यक नहीं है। साथ ही कहा गया है कि सभी सऊदी महिलाएं अकेले होटलों में बुकिंग कर सकती हैं और चेक-इन के वक्त आईडी प्रदान कर सकती हैं।