दुनियाभर में करीब 220 करोड़ लोग आंखों की बीमारी से पीड़ित


नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गत सप्ताह अपनी पहली वर्ल्ड विजन रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में दुनियाभर में आंखों की बीमारियों और उनसे निपटने के उपायों के बारे में चर्चा की गई है। नेत्र रोग दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे हैं। खासकर ग्रामीण समुदाय, कम आय वाले देश और अधिक उम्र के लोगों को ये अपनी चपेट में अधिक ले रहे हैं। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में करीब 2.2 अरब लोग नेत्र रोगों से पीड़ित हैं। बढ़ती आबादी, बदलती जीवनशैली और आंखों की देखभाल करने के सीमित संसाधन बढ़ते नेत्र रोगों के प्रमुख कारण हैं।


एक अरब लोगों में अधिकांश मामले प्रेस्बोपिया के


रिपोर्ट में पाया गया कि विश्वस्तर पर 2.2 अरब से अधिक लोगों में दृष्टि दोष है। इसके साथ ही इन 2.2 अरब लोगों में एक अरब लोग ऐसे नेत्र दोष से पीड़ित हैं, जिनका इलाज किया जा सकता है। इन एक अरब लोगों में अधिकांश मामले (लगभग 82.6 करोड़) प्रेस्बोपिया के हैं।